ब्लैक फंगस से छत्तीसगढ़ में हुई पहली मौत
भिलाई
ब्लैक फंगस की चपेट में आ जाने के कारण छत्तीसगढ़ में इससे पहली मौत हो गई। कोरोना की जंग जीतने के बाद भिलाई के सेक्टर-1 सी मार्केट में रहने वाले वीनिवास राव (35 वर्ष) इसकी चपेट में आ गए थे और 11 मई बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
भिलाई के सेक्टर-1 सी मार्केट में रहने वाले वीनिवास राव (35 वर्ष) ने कोरोना को मात देने के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए और इलाज कराने के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए जहां उसे दिखाई देना पूरी तरह से बंद हो गया था। डॉक्टरों ने वहां चार दिनों का उस इलाज किया लेकिन जब स्थिति नहीं सुधरी तब उसे भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 में स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पर डाक्टरों की टीम लगातार 6 दिनों तक उनका इलाज किया लेकिन उसकी स्थिति वहां पर भी नहीं सुधार रही थी और अचानक ही 11 मई को उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि ब्लैक फंगस से भिलाई निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जो बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती था। जिले में ओर कितने मामले है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हमें जानकारी मिली है कि कुछ ओर लोग भी ब्लैक फंगस से पीड़ित हैं, जिनका इलाज राजधानी रायपु के एम्स अस्पताल में चल रहा है।
