कोरिया को मिली वॉयरोलॉजी लैब, स्वास्थ्य मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सिविल लाइन्स स्थित निवास से बुधवार को वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जुड़े। इस वर्चुअल बैठक में कोरिया जिले में ही आरटी-पीसीआर परीक्षण को पूरा करने के उद्देश्य के साथ वॉयरोलॉजी लैब का उद्घाटन किया गया, कोविड परीक्षण हेतु वॉयरोलॉजी लैब एक विशिष्ठ प्रक्रिया हैं ऐसे लैब के स्थापना हेतु एम्स रायपुर तथा आईसीएमआर श दिल्ली की स्वीकृति की आवश्यकता होती है। कोरिया जिलें में वॉयरोलॉजी लैब की स्थापना करने हेतु आईसीएमआर दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब इन जिलों के लोगों को त्वरित ही कोविड जांच रिपोर्ट मिल जायेगी तथा संक्रमित मरीजों को जल्द-जल्द आईसोलेट किया जा सकेगा साथ ही साथ समय पर ईलाज भी प्रारंभ किया जा सकेगा।

इस वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि यह हम सब के लिए उपलब्धि का दिन है कि कोरिया जिले को वॉयरोलॉजी लैब प्राप्त हुई है,  गोल्ड स्टैंडर्ड टेस्टिंग माने जाने वाली आरटी-पीसीआर जाँच के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले में बैकुंठपुर में स्थापित किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि तो कोरिया और बैकुंठपुर के जनप्रतिनिधियों ने यह राह सुनिश्चित की जिसका अनुसरण करके छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में और भी वायरोलॉजी लैब स्थापित करने जा रही है। इस दिशा में क्रमश: जशपुर, चांपा-जांजगीर, बलौदा-बाजार, दुर्ग और दंतेवाड़ा इन 5 जिलों के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के कार्य जारी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बालोद और मुंगेली जिलों में भी आरटी-पीसीआर जाँच के लिए वायरोलॉजी लैब स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। जिससे अच्छी गुणवत्ता और अधिक संख्या में टेस्ट करके नागरिकों को सुविधा मुहैया करा सकते हैं। इस वर्चुअल बैठक में शहरी विकास मंत्री शिव डहरिया, कोरबा सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत, संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, एम्स की डॉ अनुदिता व डॉ अर्चना, विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आलोक शुक्ला, एमडी एनएचएम डॉ प्रियंका शुक्ला समेत जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *