सीएमएचओ ने किया अम्बाह अस्पताल का निरीक्षण
मुरैना
सीएमएचओ डॉक्टर ऐडी शर्मा ने सिविल अस्पताल अम्बाह का बुधवार को निरीक्षण कर बीएमओ डॉक्टर डीएस यादव से व्यवस्थाओं की पूर्ण जानकारी ली। शर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछते हुए चिकित्सालय की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बीएमओ डॉक्टर डीएस यादव ने अवगत कराया कि कोरोना बीमारी के चलते अस्पताल में वर्तमान में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पिछले दिनों स्थानीय विधायक की ओर से दी गई । सहायता के अंतर्गत 5 ऑक्सीजन मशीन खरीदी गई है। मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां इंजेक्शन उपलब्ध है।
श्री शर्मा ने इस संकट की घड़ी में सेवाएं दे रहे चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया, साथ ही कोविड़ वार्ड में मरीजो को भर्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यबस्थाओ को बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया।
