यूपी में ब्लैक फंगस की दोहरी मार, सीएम योगी ने दिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश 

लखनऊ
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बेहाल देश में एक नई जानलेवा बीमारी ने संकट को और बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) नाम की बीमारी हो रही है जिसमें आंखों की रोशनी भी जाने का खतरा रहता है। महाराष्ट्र, गुजरात जैसे अति प्रभावित राज्यों में ब्लैक फंगस के मरीज मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी लोग इसके शिकार हो रहे हैं। मेरठ में ब्लैक फंगस से ग्रस्त दो मरीज मिलने के बाद लखनऊ में भी तीन मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। लखनऊ के केजीएमयू में इन मरीजों का इलाज चल रहा है। कानपुर में ब्लैक फंगस के कई मरीज मिलने की खबरें हैं। कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस से भी मरीजों की जान जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए कारगर रणनीति बनाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *