लोगों की जान बचाने को विदेश से मंगा रहे कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर

 गोरखपुर 

बड़हलगंज इलाके में कोरोना से हो रही मौतों के बीच ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए व्यवसायी भाइयों ने विदेश से सांसें खरीदने का इंतजाम शुरू कर दिया है। उन्होंने 50 ऑक्सजीन कंसंट्रेटर और इतने ही वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया है। बेल्जियम से इसे मंगाया जा रहा है। 15 मई तक इसके आने की उम्मीद है। यही नहीं दोनों भाइयों ने पिछले दिनों ऑक्सीजन युक्त दो एंबुलेंस भी भेजी है। एंबुलेंस को बभनौली गांव से संचालित किया जा रहा है। संचालन के लिए बाकायदा कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।

बड़हलगंज के रहने वाले सूरज पाण्डेय और विनय पाण्डेय का दिल्ली में कारोबार है। पिछले दिनों बड़हलगंज इलाके में कोविड से हो रही मौत और आक्सीजन की परेशानी को देखते हुए दोनों भाइयों ने पहले इलाके के दो हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट लगाने की तैयारी की। नोएडा की एक कम्पनी से प्लांट लगाने की बात की तो कम्पनी ने पहले स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेने की बात कही। सूरज ने इसके लिए डीएम को पत्र लिखा। प्रशासन के स्तर से अनुमति की प्रक्रिया चल रही थी कि कम्पनी ने बताया कि प्लांट लगाने में तीन से चार महीने लगेंगे। इसके बाद दोनों भाइयों ने प्लान बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *