ब्लैक फंगस पर सतर्क हुए MP सरकार, US एक्सपर्ट से की ब्लैक फंगस पर बात
भोपाल
फंगल इन्फेक्शन के कारण इन्वेंसिव म्यूकोरमाईकोसिस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार इस बीमारी को लेकर सतर्क है। हमने ये निर्णय लिया है कि भोपाल और जबलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 10-10 बेड के म्यूकोरमाईकोसिस यूनिट बनाएंगे। इस बीमारी में चार विभागों ईएनटी, नेत्र रोग, मेडिसिन और न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञों की टीमें काम करेंगी। इस बीमारी में सर्जरी की जरूरत होती है।
नॉन कोविड पेशेंट्स जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है उनके आॅपरेशन के लिए अलग ओटी की व्यवस्था की गई है। ये बात गांधी मेडिकल कॉलेज में इन्वेंसिव म्यूकोरमाइकोसिस को लेकर अमेरिका और जीएसी के विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई चर्चा के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कही।
मंत्री सारंग ने कहा कि अमेरिका में इन्फेक्शियस डिसीज के एक्सपर्ट डॉ. मनोज जैन के साथ हमारे डॉक्टर्स के साथ चर्चा हुई है। इस बीमारी के कारण, उपचार और रोकथाम को लेकर जीएमसी भोपाल और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की है। जनता में इस बीमारी को लेकर भय का माहौल है। इस लहर में कोरोना का संक्रमण ग्रामीण इलाकों में पहुंचा है। किल कोरोना अभियान के माध्यम से संक्रमण को फैलने से रोकने का प्रयास किया है।
