लॉकडाउन में लूट, सुपौल में फाइनेंसकर्मी को मारी गोली, 1.20 लाख लूटे

सुपौल  
 बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मार एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिए।  वारदात को सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के विशनपुर में मंगलवार को दिन के ढाई बजे अंजाम दिया गया।  आरबीएल फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी मधुबनी जिले का गोठटोला निवासी छोटे ठाकुर बाइक से गढ़िया से सिमरी की ओर जा रहा था। झिल्लाडुमरी पंचायत के विशनपुर गांव के वार्ड 5 में गढ़िया-सिमरी पथ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को घेर लिया। बदमाश पिस्तौल दिखाकर छोटे से रुपये  छीनने लगे। हो-हल्ला करने पर बदमाशों ने छोटे पर गोली चला दी। दो गोली हाथ में और एक गोली उसकी गर्दन में लगी। इसके बाद बदमाश रुपये लूटकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया। घायल की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष राघव शरण दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *