बर्थडे पार्टी में नहीं दिया निमंतरण, घर में घुसकर 6 लोगों को मार दी गोली

 वाशिंगटन 
अमेरिका के कोलोराडो में 10 मई को जिस बर्थडे पार्टी के दौरान एक बंदूकधारी ने छह लोगों की हत्या करने के बाद गोली मारकर खुद की भी जान ले ली थी, उस मामले में अब एक नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी में नहीं बुलाए जाने के कारण बंदूकधारी नाराज और परेशान था। पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा का मामला बताते हुए कहा कि बंदूकधारी की गर्लफ्रेंड की फैमिली ने उसे बर्थडे पार्टी पर इनवाइट नहीं किया था। बता दें कि कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक घर में रविवार आधी रात के कुछ देर बाद गोलीबारी हुई थी।  बातचीत में इस घटना को लेकर कहा कि 28 वर्षीय शूटर टेडोरो मैकियस मतृक गर्लफ्रेंड संद्रा इबर्रा के साथ एक साल से रिलेशनशिप में था। मतृक बंदूकधारी जलन प्रवृति का था, मगर उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। पुलिस ने बताया कि पार्टी में बच्चे भी शामिल थे। बंदूकधारी भीतर आया और उसने गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड समेत छह लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों को घटनास्थल पर छह लोग मृत मिले और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मिला, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के लिए जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था, गोलीबारी में उसकी भी मौत हो गई। पड़ोसी येनिफर रेयेस ने 'द डेनवेर पोस्ट को बताया कि वह गोलियां चलने की आवाज सुनकर उठ गई। रेयेस ने कहा कि मुझे लगा कि बिजली गिरी है। इसके बाद सायरन की आवाज सुनाई देने लगीं। इस गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान मेलविन पेरेज, मायरा इबर्रा डे पेरेज, जॉन क्रूज, जॉन गुटीरेज और जोस इबर्रा के रूप में हुई है। इससे पहले, कोलोराडो के बाउल्डर सुपरमार्केट में 22 मार्च को एक बंदूकधारी की गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से यह कोलोराडो में गोलीबारी की सबसे भयानक घटना है।  गर्वनर जारेद पोलिस ने इस घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *