14 दिन की न्यायिक हिरासत में पप्पू यादव को 1भेजा गया सुपौल जेल 

पटना
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है। दरअसल, 32 साल पुराने एक किडनैपिंग के मामले में पप्पू यादव को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया था और देर रात भारी विरोध के बीच उन्हें मधेपुरा सिविल कोर्ट ले जाया गया। जहां रात को करीब 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पप्पू की कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद कोर्ट ने पप्पू यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।

 पप्पू यादव ने कोर्ट के सामने दिया था बीमारी का हवाला मधेपुरा कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पप्पू की पेशी हुई। पेशी के दौरान पप्पू यादव ने अपनी बीमारी का भी हवाला दिया। न्यायिक दंडाधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूर्व सांसद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बीरपुर (सुपौल) जेल भेज दिया और बेहतर इलाज की व्यवस्था का भी आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस रात करीब 12 बजे पप्पू यादव को बीरपुर जेल लेकर चली गई।

 समर्थकों ने किया था पुलिस टीम पर हमला जानकारी के मुताबिक, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। साथ ही हाजीपुर में हाईवे पर बैरिकेटिंग लगा कर काफिले को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कई समर्थक गाड़ियों के आगे लेट गए, तो कई ऊपर चढ़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को काबू में किया और टीम की गाड़ियों को वहां से निकलवाया। हालांकि पुलिस को इस तरह की घटना का अंदाजा पहले से ही था, जिस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *