आनंद ऑनलाइन मैच खेलकर जुटाएंगे कोरोना राहत कोष के लिए धन

नई दिल्ली
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और चार अन्य ग्रैंडमास्टर कोरोना राहत कोष के लिए धन जुटाने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे शतरंज खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन शतरंज मैच खेलेंगे।

चेस डॉट कॉम ब्लिटज धारक या 2000 से कम फिडे रेटिंग वाले खिलाड़ी करीब 11000 रुपये (150 डॉलर) दान देकर आनंद के साथ खेल सकते हैं। बाकी ग्रैंडमास्टर्स के साथ खेलने के लिए करीब 1800 रुपये (25 डॉलर) देने होंगे। दानराशि नुमाइशी मैचों के दौरान भी स्वीकार की जाएगी। मैच शाम साढे़ सात बजे से चेस डॉट कॉम पर प्रसारित किए जाएंगे।

वेबसाइट ने कहा कि वह भी दानराशि के समान रकम कोष में देगी। मैच में आनंद के अलावा कोनेरू हंपी, डी हरिका, निहाल सरीन और पी रमेशबाबू भाग लेंगे। इससे एकत्र होने वाली सारी राशि रेडक्रॉस इंडिया और भारतीय शतरंज महासंघ के चेकमेट कोविड अभियान को जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *