महासमुंद की प्रज्ञा का हुआ अमेरिका के हावर्ड विवि में चयन

महासमुंद
महासमुंद की बेटी प्रज्ञा चंद्राकर का चयन अमेरिका के ख्यातिलब्ध विश्वविद्यालय हावर्ड में हुआ है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा प्रज्ञा को रिसर्च फेलो के पद हेतु आॅफर लेटर दिया जाना एक बड़ी उपलब्धि एवं गर्व का विषय है। प्रज्ञा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है एवं विज्ञान में उसकी रुचि आरम्भ से ही रही है।

महासमुंद के वेडनर मेरोरिअल व केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर प्रज्ञा ने स्नातक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय व परास्नातक तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय से पूर्ण किया। यहां आॅल इंडिया रैंक में 55 स्थान प्राप्त कर प्रज्ञा ने लखनऊ से अपना पीएचडी पूर्ण किया। अब प्रज्ञा अमेरिका के न्यूयॉर्क के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज आॅफ  मेडिसिन में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च फेलो के पद पर कार्यरत हैं। हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा रिसर्च फेलो का पद प्रस्तावित किए जाने पर परिवारजनों, शिक्षकों एवं मित्रों ने भी हर्ष व्यक्त कर प्रज्ञा को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *