23 कोरोना मरीजों का पता चला

 नई दिल्ली
 उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल से कथित तौर पर लापता कोरोना के 23 मरीजों का पता चल गया है और वे अन्य चिकित्सकीय इकाइयों में या घर पर पृथकवास में मिले हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश के हवाले से बयान में कहा गया कि इन 23 रोगियों में से उन्नीस तब अस्पताल छोड़कर चले गए जब उन्हें आपातकालीन क्षेत्र से अस्पताल के अंदर वार्डों में स्थानांतरित किया जाना था।

उन्होंने कहा कि शेष चार रोगियों को वास्तव में उचित उपचार के बाद छुट्टी दी गई, लेकिन कुछ त्रुटि के कारण उन्हें गलत तरीके से लापता बता दिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि इन सभी 23 मरीजों का पता चल गया है। ये मरीज हिंदू राव अस्पताल (एचआरएच) से दिल्ली के किसी सरकारी अस्पताल या किसी केंद्रीय सरकारी अस्पताल या किसी निजी अस्पताल या घर पर क्वारंटाइन में पाए गए। जयप्रकाश ने शनिवार को कहा था कि कम से कम 23 कोरोना मरीज अस्पताल को बताए बिना 19 अप्रैल और छह मई के बीच अस्पताल से चले गए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *