भौमवती अमावस्या आज, जानिए महत्व 

नई दिल्ली
कर्ज उतरने की बजाय दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। लाख प्रयास के बाद भी पैसों की आवक नहीं हो पा रही है। आपके कार्य में तरक्की नहीं हो रही है तो इसके लिए एक अचूक दिन आ रहा है भौमवती अमावस्या। वैशाख जैसे पुण्यदायी माह में भौमवती अमावस्या का शुभ संयोग बना है 11 मई 2021 को। इस दिन कर्ज मुक्ति और आर्थिक समृद्धि के कुछ विशेष उपाय करेंगे तो शीघ्र लाभ होगा। अमावस्या प्रत्येक माह में आती है लेकिन जब यह सोमवार, मंगलवार या शनिवार को आती है तो विशेष संयोग वाली बन जाती है। 

सोमवार को सोमवती अमावस्या, मंगलवार को भौमवती अमावस्या और शनिवार को शनैश्चरी अमावस्या होती है। इनमें से मंगलवार को आने वाली भौमवती अमावस्या आर्थिक संकटों से छुटकारा दिलाने वाली मानी जाती है। इस बार की भौमवती अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग है। साथ ही चंद्रमा भी मंगल की ही राशि मेष में गोचर करेगा। इसलिए यह दिन और भी शुभ हो जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ विशेष उपाय जिन्हें करके आप भी सुखी और समृद्धिशाली जीवन व्यतीत कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *