अलवीरा खान और अर्पिता खान कोरोना पॉजिटिव हुई

मुंबई

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और शुरुआत से ही कोरोना से बचने की सलाह फैंस को देते आ रहे हैं. हालांकि अब उनके घर में ही वायरस से घुसपैठ कर दी है. सलमान खान की दोनों बहनों अलवीरा खान और अर्पिता खान शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

सलमान खान की दोनों बहनों को हुआ कोरोना

आजतक से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि 'मेरी दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता को कोरोना हो गया है. इस बार की ये सेकंड वेव बहुत ज्यादा खतरनाक है. मैं अपने आप को खुद कैसे बचा के रखा है ये मैं ही जनता हूं. ये दूसरी वेव को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए. पिछले साल जब कोरोना शुरू हुआ था तो हम सुनते थे कि किसी को कोरोना हुआ है, लेकिन इस बार तो हमारे घरों में करीबियों में कोरोना पॉजिटिव के केस आ रहे हैं. पिछली बार हमारे घर के ड्राइवर्स को कोरोना हुआ था, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है. हम पता नहीं कैसे बच के अब तक निकल रहे हैं.

महामारी में इलाज के नाम पर लोग कर रहे है फरेब

ब्लैक मार्केटिंग को लेकर सलमान खान ने कहा, ''मैं ऐसे लोगों के बारें में क्या कहूं, जो इस मुश्किल घड़ी में भी लोगों को लूट रहे हैं. इलाज के नाम पर मुझे मालूम है कि उन्हें वापस भोगना पड़ेगा, जैसी करनी वैसी भरनी. साथ ही मैं ये कहना चाहूंगा जहां इतनी तेजी से ये कोरोना फैल रहा है, मैंने अपनी पहली वैक्सीन ले ली है और दूसरी 20 दिनों के बाद लूंगा. आप भी देर न करें और लगवा लें कम से कम आप इसकी वजह से क्रिटिकल कंडीशन से खुद को बचा पाएंगे.''

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *