राष्ट्रपति कोविंद को चिट्ठी लिखकर कोरोना संकट पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग: अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर फौरन संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी में अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि देश में कोरोना महामारी से स्थिति बहुत नाजुक गई है। मेरी आपसे गुजारिश है कि मुश्किल वक्त में इस संकट पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। 

विशेष सत्र में देशभर के सांसद अपने क्षेत्र और राज्य की स्थिति के बारे में बता सकेंगे, जिससे इस पर चर्चा करके लोगों की परेशानी कम करने के लिए रास्ता निकाला जा सकेगा। कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस नेता लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इससे पहले कहा था कि कोरोना संकट के दौरान सिस्टम फेल नहीं हुआ है बल्कि सरकार फेल हुई है। क्योभारत के पास कई ताकत और संसाधन हैं लेकिन मोदी सरकार उन संसाधनों को रचनात्मक रूप से प्रसारित करने में विफल रही है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों में भारत में 3 लाख 66 हजार नए मरीज सामने आए हैं जबकि 3754 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत 24 घंटे में हुई है। देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। ऑक्सीजन, दवाएं और अस्पतालों में बेड ना मिलने से लगातार मौतें हो रही हैं। हर शहर में लोग बेड ना मिलने से परेशान हैं। वहीं जिनको बेड मिला है, उनके तीमारदार ऑक्सीजन और कोरोना में काम आने वाली दवाओं के लिए भटक रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *