बेडफर्डशायर काउंटी में सात मामलों में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप की हुई पुष्टि, PHE के साथ मिलकर कर रही कार्य

लंदन
ब्रिटेन की बेडफर्डशायर काउंटी में संक्रमण के सात मामलों में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप की पुष्टि हुई है। इससे एक दिन पहले ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने सामुदायिक प्रसार के साक्ष्य सामने आने और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस स्वरूप को जांच अतंर्गत की श्रेणी से हटाकर चिंताजनक स्वरूप (वीओसी) की श्रेणी में डाल दिया था।

बेडफर्ड बोरो काउंसिल ने कहा कि वह मामलों का पता लगाने के लिए पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) के साथ मिलकर कार्य कर रही है। काउंसिल के जन स्वास्थ्य विभाग की निदेशक विकी हेड ने कहा कि इस बात के अपर्याप्त साक्ष्य हैं कि वायरस के इस स्वरूप के चलते मरीज की हालत गंभीर होती है या नहीं?

उन्होंने कहा, पीएचई पहले ही संबंधित लोगों के सपंर्क में है और वह उनके स्वयं पृथक-वास में रहना सुनिश्चित करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *