बारात में आई सात महिलाओं के गहने लूटे, वेटर बनकर की वारदात

 भदोही  
यूपी के भदोही जिले में बारात में आई सात महिलाओं के गहने लूट लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। गोपीगंज नगर के मिर्ज़ापुर रोड स्थित लान में शुक्रवार की रात शादी चल रही थी। इस बीच बारात आईं सात महिलाओं को बदमाश वेटर बनकर ने नशीला पदार्थ पिला दिया। महिलाएं अचेत हो गईं। अचेत होने पर महिलाओं के गहने लूट लिए गए।  बारात विदा होने पर महिलाओं के न दिखने पर खोजबीन शुरू हुई तब घटना की जानकारी हुई। सात में से तीन महिलाएं अभी भी अचेत हैं। महिलाएं सीएचसी में भर्ती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही शादी शामिल हुए सभी लोग से पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *