वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे प्रेरित, अब गांवों में भी शुरू हुई जागरुकता

भोपाल
जिला प्रशासन ने अब शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। गांवों में कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वहां पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

प्रशासन के नेतृत्व में जिले के गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी ने फंदा विकासखंड के गांवों में जागरूकता अभियान प्रांरभ किया हैं। इन गांवों की गलियों और चौपालों के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन में कार्यकर्ता आॅडियो-वीडियो संदेशों के साथ-साथ घर-घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीन लगवाने, मास्क पहनने तथा घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने अमरावद कला, बोरखेड़ी, बिलखिरिया कला, बगरोदा तथा बरखेड़ा नाथू गांवों में पहुंचे। इन गांवों में कोरोना जागरूकता रथ से आॅडियो -वीडियो के माध्यम से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित किए गए।

जिला प्रशासन द्वारा बिलखिरिया कलां चौराहा, कुशवाह मोहल्ला, मंडीदीप रोड, मेन रोड हताईखेड़ा, मेन रोड खोकरिया, बगरोदा मंदिर तथा नाथू बरखेड़ा में मेन रोड पर बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। यहां मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ लोगों से घरों में रहने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *