पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन

 भोपाल
 मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का आज निधन हो गया।सीएम श‍िवराज स‍िंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्‍त क‍िया है।

श‍िवराज स‍िंह चौहान ने लिखा है क‍ि साथी विजेश लूनावत जी एक कुशल संगठक, प्रभावी संप्रेषक और चुनावी प्रबंधन के महारथी थे। वे अत्यंत निपुण रणनीतिकार थे। मप्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान था। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। विजेश जी, हो सके तो लौट कर ज़रूर आना।

 पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी श्री विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूँ। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *