पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में भाजपा धरने पर

भोपाल
 चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में भाजपा (BJP) में प्रदेश मुख्यालय पर धरना दिया।  भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी (TMC ) के  कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही भाजपा (BJP)कार्यकर्ताओं की हत्या के  विरोध में मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किये। धरनों में शामिल नेताओं और पदाधिकारियों ने हिंसा और हमलों की तीखी निंदा की।

प्रदेश भाजपा कार्यालय (State BJP Office) में आयोजित धरने में  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। धरने में शामिल गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बंगाल हिंसा की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि  ममता बनर्जी, कांग्रेस और लेफ्ट की यारी है, ये मानवता की हत्यारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *