महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म

 नई दिल्ली 
एक ही मां के गर्भ से एक साथ दो, तीन या चार बच्चों के जन्म की बात थोड़ी आम है लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक औरत ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल, माली की एक महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। खबर है कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

माली सरकार ने 25 साल की हलीमा सीजे को अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। पहले माना जा रहा था की हलीमा के गर्भ में 6 बच्चे हैं। एक साथ एक गर्भ से 6 बच्चों का जन्म असामान्य है और 9 बच्चों का जन्म और भी असामान्य।

मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे 9 बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हलीमा ने सिजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया "मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं"।

कई बार ऐसे अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख अचंभित रह गई। ना सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *