कल IPL में होने वाला CSK-RR मैच टला

दिल्ली

चेन्नई सुपर किंग्स और (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच अब बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा. गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण सीएसके को कड़े पृथकवास से गुजरना पड़ रहा है.

बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार यदि कोई भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट निगेटिव आनी चाहिए.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को होने वाला मैच एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा. बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आए थे और इसलिए उन सभी को कड़े पृथकवास में रहना पड़ रहा है. उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए.’

जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी पृथकवास पर चले गए हैं.’

इस सीजन का दूसरा मैच स्थगित

आईपीएल में यह दूसरा मैच जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा. इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था. दिल्ल में आज (मंगलवार) शाम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *