राजधानी अस्पताल अग्निकाड मामले में संचालक मंडल के दो डाक्टर गिरफ्तार

रायपुर
पिछले दिनो शहर के राजधानी  सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के अग्निकाड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक मंडल के दो डॉक्टर सचिन मल और अरविंदो राय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।इस अग्निकाड मे 6 मरीजो की मौत हो गयी थी।पुलिस ने गिरफ्तार दोनो डाक्टरो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर  कार्रवाई की।

इस हादसे के बाद टिकरापारा थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।  17 अप्रैल को राजधानी अस्पताल में आग लग गई थी। इस इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। रायपुर के पचपेढ़ी नाका स्थित राजधानी अस्पताल में आग लगने से छह कोरोना मरीजों की मौत मामले हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *