भोपाल स्टेशन पर नहीं मिल रहा आइसोलेशन कोचों में रिस्पांस, मरीजों ने बनाई दूरी

भोपाल
कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने एवं कोविड मरीजों के आइसोलेट होने के लिए रेलवे की तरफ से भोपाल स्टेशन पर बनाए गए मोबाइल आइसोलेशन कोचों की सर्विस पर पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इसके चलते हबीबगंज स्टेशन पर आइसालेशन कोचों के इंस्टॉलेशन की प्लॉनिंग खटाई में पड़ती दिखाई दे रही है। रेलवे के वरिष्ठ अफसरों का कहना है कि फीडबैक के आधार पर ही इंस्टॉलेशन किया जाना है।

गौरतलब है कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 की तरफ 20 आइसोलेशन कोच इंस्टॉल किए गए हैं ताकि कम लक्षण वाले क ोविड मरीजों को आइसोलेट किया जा सके। इसमें 320 बेडों की कैपेसिटी है,लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन कोचों में कोविड आइसोलेशन सर्विस शुरू होने के बाद मरीजों को रास नहीं आ रही है। इसकी आधिकारिक शुरुआत 25 अप्रैल को की गई थी तब से लेकर अब तक बमुश्किल से 25 से 30 बेडों पर ही मरीज आइसोलेट हो पाएं हैं। शेष अभी भी खाली पडेÞ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *