बंगाल में 77 सीटो पर जीत ,राज्यसभा में मिलेगी सिर्फ एक सीट

कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद राज्यसभा में केंद्र की सत्ताधारी भाजपा को फिलहाल कोई खास लाभ होता नहीं दिख रहा है। एक रिपोर्ट में सोमवार को दावा किया गया कि अगले साल तक उच्च सदन में भाजपा की सदस्य संख्या में एक सीट का इजाफा होगा और उसकी कुल संख्या 96 हो जाएगी। वर्तमान में राज्यसभा में भाजपा के 95 सदस्य हैं। सदन में अभी 240 सदस्य हैं।

 वर्ष 2022 में लगभग 78 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल शामिल हैं। पांच राज्यों के रविवार को आए नतीजों में में से तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों ने ही सत्ता में वापसी की।

ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, कि अगले दौर के 2022 में होने वाले राज्यसभा चुनावों में भाजपा को कोई खास फायदा नहीं होगा क्योंकि आंध्र प्रदेश और राजस्थान से उसकी सीटें कम होंगी। उत्तर प्रदेश में फायदे के बावजूद पश्चिम बंगाल से उसकी सीट में कोई इजाफा नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल में 292 सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि भाजपा विधानसभा में अपनी सदस्य संख्या तीन से 77 तक पहुंचाने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *