सिंधू को आइओसी अभियान के दूत नामित

नई दिल्ली

विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व में 11वें नंबर के कनाडाई खिलाड़ी माइकल ली को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के बिलीव इन स्पो‌र्ट्स अभियान के लिए खिलाडि़यों का दूत नियुक्त किया गया। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।सिंधू और ली दोनों पिछले साल अप्रैल से बीडब्ल्यूएफ के आइ एम बैडमिंटन अभियान के वैश्विक दूत हैं। सिंधू ने कहा, 'आइओसी द्वारा दूत नामित किया जाना सम्मान है। मैं किसी भी तरह की धोखाधड़ी या प्रतिस्पर्धा में हेरफेर के खिलाफ अपने साथी खिलाडि़यों के साथ खड़ी हूं। हम साथ में मजबूत हैं।' सिंधू की प्रशंसा करते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा, 'यह खेलों के प्रति उनकी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी को मान्यता है। उन्होंने अपने करियर में पूरे समर्पण के साथ यह खेल खेला है। हम अपनी चैंपियन खिलाड़ी के विश्व स्तर पर इस सम्मान के लिए चुने जाने से बेहद प्रसन्न हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *