ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के 10 साल पूरे
वॉशिंगटन
ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के 10 साल बीत चुके हैं। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर अमेरिका ने मारा था। इन 10 सालों में अमेरिका ने अफगानिस्तान में ओसामा बिन लादेन के आंतकी संगठन को बेहद कमजोर कर दिया है लेकिन, अब जब ओसामा के मारे जाने के 10 साल बीत चुके हैं, तो अमेरिका के राष्ट्रपति दो बाइडेन ने एक कसम ली है। बाइडेन की कसम अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका दोबारा कभी भी अपनी जमीन पर आतंकी हमला होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेगा। 2 मई 2011 को अमेरिकी सेना के नेवी सील कमांडो ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में घुसकर अलकायदा के सरगना और विश्व के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।
ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर छिपाकर रखा था। जिस वक्त ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मारा था, उस वक्त जो बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे। पाकिस्तान में छिपा था ओसामा पाकिस्तान में आतंकवादियों को शुरू से ही पाला जाता रहा है। इस्लामिक चरमपंथी ताकतों को पाकिस्तान में हमेशा से संरक्षण दिया जाता रहा है। ओसामा बिन लादेन को भी पाकिस्तान ने छिपा कर रखा था। ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला करवाया था। इस हमले में अमेरिका का ट्विन टॉवर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था और सैकड़ों लोग मारे गये थे। इस आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद ओसामा बिन लादेन भाग गया था। लेकिन, अमेरिका ने उसके बाद अफगानिस्तान पर हमला क दिया और चुन-चुनकर आतंकियों को मारा गया। अलकायदा को करीब करीब अमेरिका ने खत्म कर दिया है। हालांकि, अमेरिका पर हुए हमले के कई सालों तक ओसामा बिन लादेन नहीं मिला।
