देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, 4 दिनों का अलर्ट जारी  

नई दिल्ली
कोरोना संकट से जूझ रहा भारत इन दिनों गर्मी की मार झेल रहा है। देश के कई राज्यों में पारा चालीस पार चला गया है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर 7 मई तक यूपी-उत्तराखंड, एमपी, बिहार, झारखंड में आंधी-पानी की आशंका नजर आ रही हैं तो वहीं इस दौरान कहीं पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई हैं। बारिश होने की वजह से इन राज्यों के तापमान में कमी आएगी।

 दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका मालूम हो कि इससे पहले भी आईएमडी ने कहा था कि मई के पहले हफ्ते में बिहार, झारखंड, बंगाल, असम में हल्की से तेज बारिश संभव है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि नार्थ ईस्ट और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। कब से बरसेंगे मेघ 8 मई तक बारिश के आसार तो वहीं पंजाब-हरियाणा में भी 8 मई तक बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं गर्मी से उबल रही दिल्ली में 6-7 मई को बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी। यही नहीं राजस्थान में भी बारिश के आसार दिख रहे हैं, इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *