स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कोरोना वैक्सीन का नया ऑर्डर न देने की खबर को गलत 

नई दिल्ली
भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हर दिन लगभग चार लाख के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे है। बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए लोग अब जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। ऐसे में खबरें सामने आई हैं कि, सरकार की ओर से वैक्सीन निर्माताओं को कोरोना वैक्सीन के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिए गए हैं। इस पर अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सफाई आई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, मीडिया रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि केंद्र ने कोविड 19 की वैक्सीन के लिए कोई नया आदेश नहीं दिया है, यह खबर पूरी तरह से गलत है। मंत्रालय ने कहा कि, यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मई, जून और जुलाई में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ डोज़ की डिलिवरी के लिए 28 अप्रैल को पूरे 1732.50 करोड़ (टीडीएस के बाद 1699.50 करोड़ रुपये) रुपये एडवांस दिए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की 10 करोड़ डोज़ के पिछले ऑर्डर के बदले 3 मई तक केवल 8.74 करोड़ डोज़ ही डिलिवरी की गई। मंत्रालय ने बताया कि सीरम के अलावा अलावा भारत बायोटेक को मई, जून और जुलाई में कोवैक्सीन की 5 करोड़ डोज की डिलिवरी के लिए 787.50 करोड़ रुपये का 100% एडवांस दिया गया है। 

हम पिछले एक साल से भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इसके समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। हम हर एक जीवन जिसे हम बचा सकते हैं, उसके लिए अपने टीके के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि, कुछ मीडिया संस्थाओं ने चलाया था कि मार्च 2021 में केंद्र सरकार ने सिरम इंस्टीट्यूट को 100 मिलियन डोजर्स और भारत बायोटेक को 20 मिलियन डोज का आर्डर दिया था जिसके बाद कोई और नया ऑर्डर नहीं दिया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *