मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी -छह मई तक यूपी में रह सकता है आंधी-पानी का सिलसिल

लखनऊ 
मौसम विभाग ने आगामी छह मई तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आंधी पानी की चेतावनी जारी की है। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में छह मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। रविवार दो मई को राजधानी लखनऊ और आसपास के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में बदली छायी रही। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई।

 रविवार को सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का सिलसिला चलता रहा। बादल के रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री गिरकर 37 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की उछाल आया। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने 6 मई तक बादल रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज आंधी भी आ सकती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *