बंगाल चुनाव में ममता की शानदार जीत पर बिहार में विपक्षी नेताओं ने जताई खुशी 

पटना 
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की वापसी और शानदार जीत पर बिहार में विपक्षी नेताओं ने खुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में जेल से छूटे राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल समेत विभिन्न नेताओं ने जानें क्या कहा?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पश्चिम बंगाल चुनावों में शानदार जीत पर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को बधाई दी है। लालू ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि इस ऐतिहासिक और भारी अंतर से जीत पर ममता जी आपको हृदय से बधाई और शुभकामनाएं। हम आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। लालू ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने पूरे दिल से दीदी को वोट दिया और भाजपा की बांटने वाले प्रोपेगंडा में नहीं फंसे। उन्होंने तमिलनाडु में जीत पर एमके स्टालिन को भी बधाई दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी बंगाल में ममता बनर्जी, केरल में विजयन पिनराई और तमिलनाडु में जीत पर एमके स्टालिन को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *