मतगणना ड्यूटी से गायब 66 कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
प्रयागराज
मतदान से गायब रहने के बाद तमाम कर्मचारी मतगणना ड्यूटी से भी गायब हो गए। रविवार को मतगणना शुरू होने के वक्त अलग-अलग विभागों के 66 कर्मचारी मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे। इन कर्मचारियों के ड्यूटी से गायब होने के कारण रिजर्व ड्यूटी वाले कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई।
सीडीओ शिपू गिरि ने इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा है। इन सभी कर्मचारियों ने पिछले दिनों तीन दिनों तक हुए प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया था। लेकिन मतगणना शुरू होने के ऐन वक्त पर यह गायब हो गए। सुबह आठ बजे जब कर्मचारियों का नाम मतगणना स्थल पर बुलाया गया तो ये सभी गायब थे।
