426 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 14500 के नीचे खुला

नई दिल्ली

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम और  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 426.35 अंकों के नुकसान के साथ 48,356.01 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ किया। निफ्टी आज  14,481.05 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 185 अंक टूटकर 14445 पर और सेंसेक्स 697.13 अंक लुढ़क कर  48,085.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
                      
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डी, नेस्ले, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़ बाकी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। वहीं निफ्टी टॉप गेनर में इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सिप्ला और ब्रिटानिया प्रमुख हैं, जबकि टाइटन, उसबीआई, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और रिलायंस नुकसान के साथ टॉप लूजर की लिस्ट में हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *