कांग्रेस के पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन 

नई दिल्‍ली
कोरोना महामारी ने अब तक हजारों की मौत हो गई। कोरोना में कई नेता, अभिनेता समेत आम लोग की असमायिक मौत हो गई। रविवार को कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजेश सिंह राठौर की भोपाल के अस्‍पताल में मौत हो गई। भोपाल के चिरायु अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर बीते दिनों दमोह उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान कोरोना संक्रमित हुए जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने के बाद अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

 पहले सेहत बिगड़ने पर उनको झांसी के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गय लेकिन सेहत में सुधार न होने के कारण उन्‍हें मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के कहने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें एयरलिफ्ट कर भोपाल लाकर यहां के अस्‍पताल में भर्ती करने का आदेश दिया था। 

जिसके बाद भोपाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उनकी रविवार को मौत हो गई। वहीं कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ये जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा कांग्रेस पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है।वे मेरे बेहद प्रिय होकर , सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *