एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी के द्वारा जरूरतमंद को भेंट की राशन सामग्री

छतरपुर/बमीठा
एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में बमीठा थाना प्रभारी हेमंत नायक  के द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री भेंट की जा रही है, वही थाना प्रभारी हेमंत नायक ने सभी से अपील की लोग घर में रहे सुरक्षित रहें ,सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जरूरतमंद को वृद्ध जनों को राशन सामग्री भेंट की गई है उनके द्वारा कुटिया, घूरा गांव सहित कई गांव में जाकर लोगों को राशन सामग्री बांटी गई और थाना क्षेत्र के गांव में जाकर लोगों को कोविड के प्रति समझाया जा रहा है और सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है रविवार को झमटुली गांव में कोविड को लेकर लोगों को समझाया गया है सभी से घर में रहने की अपील की गई है , संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद को राशन सामग्री वितरण की जा रही है जिसको लेकर लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *