निगम द्वारा शहर के सभी गली, वार्डो एवं एमएस रोड़ पर किया बैरीकेटिंग

मुरैना
प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कफ्र्यू की समयावधि 7 मई कर दी है। इसके तहत शासन के निर्देश है कि आने वाले दिनों में कोई भी व्यक्ति घरों से वाहर न निकले । इसके लिए गली, मोहल्लों में सक्ती से काम किया जाये । इस संबंध में कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन के निर्देशन में निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता ने टीम गठित कर दी है ।

ये टीम कार्यपालन यंत्री श्री ललित शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है । शहर के कई वार्डो को बैरीकेटिंग कर शील किया गया है। वहीं एमएस रोड, हनुमान चैराहा, महादेव नाका रोड़ पर एक भी वाहन निकलते हुये नहीं दिखाई दे रहे है।

 ललित शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार की बैरीकेटिंग नेहरू पार्क, एमएस रोड, सहित अन्य स्थानों पर की गई है  ।

अम्बाह, पोरसा में एसडीएम श्री राजीव समाधिया के निर्देशन में रोड़ ब्लाॅक कर दी गई है । बहुत इमरजेन्सी सेवाओं को छोड़कर निकलने वालों को रोको टोको किया जा रहा है ।

जौरा में एसडीएम श्री सुरेश बराहदिया के निर्देशन में तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा द्वारा सक्ती से कार्य किया जा रहा है । वहां भी इमरजेन्सी सेवाओं को छोड़कर निकलने वाले व्यक्तियों को रोको टोको अभियान के तहत सक्ती दिखाई जा रही है । तभी कारोना की चैन तोड़ी जा सकती है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *