सांची विवि के पीएचडी प्रवेश एग्जाम फार्म 15 तक होंगे जमा
भोपाल
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के लिए विद्यार्थी अब 15 मई तक प्रवेश परीक्षा का फार्म जमा पाएंगे। विवि 17 मई को योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। इसके बाद बौद्ध अध्ययन, वैदिक अध्ययन, भारतीय शिक्षा एवं समग्र विकास, योग, भारतीय चित्रकला, हिन्दी, अंग्रेजी और चीनी भाषा में पीएचडी करने विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। चीनी भाषा में पीएचडी करने चार सीटें रखी गई हैं।
अभी तक विवि को करीब डेढ सौ आवेदन मिल चुके हैं, लेकिन देश दुनिया से लगातार पूछताछ जारी है, जिसे देखते हुए कुलपति नीरजा ए गुप्ता ने फार्म जमा करने की तिथि में 15 दिनों की बढ़ोतरी कर दी है। विवि ने एससी-एसटी और दिव्यांग विद्यार्थियों की परीक्षा फीस 1200। उनके अलावा सभी वर्ग की 1500 फीस निर्धारित की है। एनआरआई विद्यार्थी 2250 का भुगतान करेंगे।
