कानपुर के 10 ब्लॉकों पर मतगणना शुरू, फैसला शाम तक

 कानपुर  

 पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। इससे पहले मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों, एजेंटों की भीड़ लग गई। मतगणना केंद्र तक जाने  के लिए लंबी कतारें देखी गईं। कोरोना को भूल हजारों लोग लाइन में लग गए। किसी के चेहरे पर मास्क था तो किसी के वह भी नहीं। हर जगह कोरोना प्रोटोकाल तार-तार दिखा। किसी ने रोका टोका तक नहीं। कानपुर के 10 ब्लाकों के मतगणना केंद्रो पर पंचायत चुनाव की गणना शुरू हो गई।
 
पंचायत चुनाव लड़ रहे 9711 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। सुबह आठ बजे से 10 ब्लॉकों में मतपेटिकाओं से निकाले गएमतपत्रों की बंडलिंग की जा रही है। हर टेबल पर चार कर्मचारी हं। कानपुर में 71.87 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना पूरी होने में करीब 24 से 48 घंटे का समय लगेगा। इसलिए हर आठ घंटे में मतगणना कर्मचारियों की ड्यूटी बदली जाएगी। सबसे पहले कम मतदाता वाले ककवन ब्लॉक का परिणाम आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *