मोर बिजली एप भा रहा बिजली उपभोक्ताओं को, गूगल ने दिया 4.5 स्टार रेटिंग
रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टटे पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उपभोक्ता हितैषी मोबाइल एप मोर बिजली एप्लीकेशन लोगों के बीच में काफी पसंद किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोरोना संक्रमण के दौरान लॉक डाउन की स्थिति में अधिक कारगर साबित हुआ है। आमजन में लोकप्रिय होने के साथ ही लोगों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर गूगल ने इसे 4.5 स्टार दिया है। इसके साथ ही एप को अब तक 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया है। उपयोग कतार्ओं ने एप से मिल रही सुविधा पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे बिजली संबंधी कार्य में सहायक बताया है।
गूगल के 4.5 स्टार मिलने के पीछे उपभोक्ताओं का विश्वास तथा उपयोगकतार्ओं को मिल रही सुविधाओं को समझा जा सकता है। गूगल स्टोर में दर्ज दस हजार से अधिक प्रतिक्रियाओं के आधार पर गूगल ने ये रेटिंग मोर बिजली एप को प्रदान की है। लॉक डाउन से पहले एप को 4.3 स्टार प्राप्त था। मोर बिजली एप के माध्यम से छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के निम्न दाब उपभोक्ताओं को कई सहुलियतें प्राप्त हुई हैं। वे अब घर बैठे ही बिजली से संबंधित छोटे- बड़े कई कार्य सहजता से संपन्न कर पा रहे हैं। मोर बिजली एप के जरिए बिजली बिल देखने से लेकर बिल भुगतान, नया कनेक्शन , मीटर रीडिंग भेजना, बिजली संबंधी शिकायत, बिल भुगतान विवरण , बिजली भार में बदलाव सहित 16 से अधिक सेवाएं प्राप्त की जा रही हैं।
