केरल की पलक्कड़ सीट से आगे चल रहे हैं मेट्रो मैन श्रीधरन 

 कोच्चि 
केरल की पलक्कड़ सीट से बीजेपी के ई. श्रीधरन 1,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। केरल में इस बार बीजेपी ने चुनाव प्रचार में काफी जोर लगाया था। बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसी के तहत दक्षिण भारत के राज्य केरल में भी नतीजे आने वाले हैं। एग्जिट पोल्स में केरल में एक बार फिर से लेफ्ट फ्रंट की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की लीडरशिप वाले यूडीएफ और लेफ्ट फ्रंट के एलडीएफ के बीच है। हालांकि इस बार बीजेपी ने भी इस राज्य में खासा जोर लगाया है। पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह समेत बीजेपी ने कई केंद्रीय मंत्रियों को राज्य में प्रचार के लिए भेजा था। 2016 में केरल में बीजेपी को 1 ही सीट मिली थी। 

इस बार एग्जिट पोल्स में बीजेपी को 1 से 5 सीट तक मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इनमें से एक सीट पलक्कड़ पर भी सभी की निगाहें हैं। यहां से बीजेपी ने मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई. श्रीधरन को चुनावी समर में उतारा है। केरल को मेट्रो की तरह तेज रफ्तार से विकास की राह पर आगे ले जाने के वादे के साथ उतरे ई. श्रीधरन पहील बार चुनावी समर में उतरे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के शफी परमबिल से है। 2016 में उन्होंने बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन को चुनावी समर में मात दी थी। शफी परमबिल को 2016 में इस सीट पर 41.77 फीसदी वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *