कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी गर्मी की छुट्टी का किया ऐलान

नई दिल्ली
ऐसा कोई भी प्रदेश नहीं है, जहां कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर ना टूटी हो। अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं का टोटा हो रहा है। कोरोना के कारण अटकती सांसों को अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं मिल रही हैं। मरीजों की तड़पड़प कर मौत हो रही है। इधर बीच कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया। 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सुप्रीम कोर्ट ने तय वक्त से पहले ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक 14 मई की बजाय अब 10 मई से ही सुप्रीम कोर्ट की गर्मी की छुट्टी रहेगी। सीजेआई एनवी रमण ने कोरोना के मामलों हो रहे चिंताजनक इजाफे के कारण वकीलों के संगठनों की ओर से पेश किए गए सुझाव पर विचार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट की ग्रीष्म कालीन अवकाश यानी गर्मी का छुट्टियों को पुन: निर्धारित करने का फैसला किया है।

हाई कोर्ट का आदेश
आज हर हाल में दिल्ली को 490 MT ऑक्सीजन पहुंचाए केंद्र, नहीं तो होगी कार्रवाई आपको बता दें कि चीफ जस्टिस ने 26 अप्रैल को वकीलों के संगठन के आग्रह पर संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां पहले घोषित करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही सीजेआई ने इस मामले को विचार के लिए पूरी पीठ के सामने रखने का फैसला किया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *