आजम खान समेत सीतापुर जेल के 13  बंदी कोरोना पॉजिटिव 

 सीतापुर  

रामपुर सांसद आजम खान (Azam Khan) कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीतापुर कारागार में निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सभी को जेल के भीतर अलग अहाते में रखा गया है।

प्रभारी जेल अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि 69 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। शुक्रवार रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में रामपुर सांसद आजम खॉ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जेल के भीतर निरुद्ध सांसद सहित कुल 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 12 बंदियों को अलग अहाते में स्थानांतरित किया गया है। सांसद पहले से ही अलग अहाते में हैं। सभी का कोरोना उपचार कारागार चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ और बंदियों की जांच कराने के लिए सूचना दी गई है। टीम आते ही आधा सैकड़ा से अधिक बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *