ला लिगा : मेसी के गोल के बावजूद हारा बार्सिलोना

नई दिल्ली
लियोनल मेसी के गोल के बावजूद बार्सिलोना को ला लिगा फुटबॉल में ग्रेनाडा के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से बार्सिलोना ने तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया और तीसरे स्थान पर खिसक गया।

हालांकि उसके रियल मैड्रिड के एक समान 71 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के आधार पर जिनेदिन जिदान की टीम दूसरे नंबर पर है।

एटलेटिको मैड्रिड 73 अंकों के साथ शीर्ष पर है। मेसी ने 23वें मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी जो पहले हाफ तक जारी रही। मेसी इस सत्र के 31 ला लिगा मैचों में 26 गोल कर चुके हैं। दूसरे हाफ ग्रेनाडा ने 16 मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना को जीत से महरूम कर दिया। ग्रेनाडा के लिए यह गोल डार्विन माचिस (63वें मिनट) और जार्ज मोलिना (79वें मिनट) ने किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *