बैंगलोर के खिलाफ जमकर बोला गेल का बल्ला, काइल जैमीसन के एक ओवर में जड़े पांच चौके
नई दिल्ली
आईपीएल 2021 का 26 वां मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है। पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में काइल जैमीसन के ओवर में पांच चौके लगाए। गेल ने काइल जैमीसीन के ओवर में चार लगातार चौके मारे इसके बाद पांचवी गेंद पर गेल कोई रन नहीं बना सके लेकिन अंतिम गेंद पर गेल ने फिर से चौका जड़ा। विराट कोहली का 6 वां ओवर काइल जैमीसन का फैसला बड़ा मंहगा साबित हुआ। गेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगले ओवर में युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाए। गेल ने आउट होने से पहले पंजाब किंग्स की तरफ से तूफानी पारी खेली। डैनियल सैम्स ने क्रिस गेल को आउट किया। गेल ने 24 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने की वजह से पंजाब की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल के साथ प्रभसिमरन सिंह मैदान आए।
