सिलेंडर फटने से लगी दो घरों में भीषण आग, 2 घायल 

रायपुर। नगर पंचायत कुंरा के एक मकान में अचानक गैस सिलेंडर के फट जाने के कारण दो घरों में भीषण आग लग गई और इसकी चपेट में आने के कारण मकान मालिक गंगाराम गंभीर रुप से घायल हो गया जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया गया। 

नगर पंचायत कुंरा में भोजन पकाते समय एक घर में सिलेंडर में आग लग गई जिसके कारण वह ब्लास्ट हो गया। आग इतना तेजी से फैला कि बगल वाले मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा एक और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। कच्चे मकान की छत पूरी तरह से जल गई। अंदर रखी मोपेड और दूसरा सामान भी खाक हो गया। घटना की सूचना तत्काल गांव वालों ने 112 को और दी 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाडि?ां तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और चंद मिनटों में आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों ने दो लोगों को घर से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल धरसींवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जिस मकान में सिलेंडर में आग लगी, वह गंगाराम का मकान है। सुबह समीप की फैक्ट्रियों में मजदूरी करने मजदूर जा चुके थे। इधर गंगाराम की पत्नी भोजन बना रही थी, तभी अचानक आग लग गई। वह दौड़कर घर के बाहर आ गई। देखते ही देखते आग फैलती गई और पांच मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग को बुझाने के लिए गंगाराम खपड़ैल के मकान के ऊपर चढ़ गया, तभी अचानक सिलेंडर ब्लॉस्ट हुआ और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। इस घटना में गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना में आधा दर्जन मजदूर परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो गया। अब उनके सामने न छत बची और न कुछ बनाने का सामान बचा है। नागरिकों ने शासन प्रशासन से मजदूर वर्ग की तात्कालिक सहायता की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *