रेलवे ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में की बढ़ोतरी 

 पटना 
यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस मुंबई सेंट्रल अहमदाबाद उधना समेत अन्य स्टेशनों से दानापुर समेत बिहार के अलग-अलग स्टेशनों के बीच चलाई जाने वाली 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों को पूर्णता आरक्षित स्पेशल भाड़े के अनुसार चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों के फेरों में की गई है बढ़ोतरी 

गाड़ी संख्या 09011/ 09012 उधना दानापुर उधना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन उधना से 3 मई को चलेगी। जबकि दानापुर से 5 मई को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09413/09414 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 5 मई को खुलेगी जबकि कोलकाता से यह ट्रेन 8 मई को खुलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन होते हुए चलाई जाएगी। 
गाड़ी संख्या 09453 /09454 अहमदाबाद समस्तीपुर अहमदाबाद स्पेशल अहमदाबाद से 9 मई को जबकि समस्तीपुर से 12 मई को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09049/09050 मुंबई सेंट्रल समस्तीपुर मुंबई स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 1 मई, 3 मई, 4 मई और 6 मई को चलाई जाएगी। जबकि समस्तीपुर से यह ट्रेन 3 मई 5 मई 6 मई और 8 मई को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09129/ 09130 बड़ोदरा जंक्शन से दानापुर जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन बड़ोदरा से 3 मई को जबकि दानापुर से 4 मई को चलाई जाएगी। 
गाड़ी संख्या 09467/ 09468 अहमदाबाद दानापुर अहमदाबाद स्टेशन ट्रेन अहमदाबाद से 2 मई को जबकि दानापुर से 4 मई को चलाई जाएगी। 
गाड़ी संख्या 09521 /09522 राजकोट समस्तीपुर राजकोट स्पेशल ट्रेन राजकोट से 5 मई को जबकि समस्तीपुर से 8 मई को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09061/ 09062 बांद्रा टर्मिनल बरौनी जंक्शन स्पेशल ट्रेन पटना के रास्ते बांद्रा टर्मिनस से 3 मई को जबकि बरौनी जंक्शन से 6 मई को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09175/ 09176 मुंबई सेंट्रल भागलपुर मुंबई सेंटर स्पेशल ट्रेन मुंबई से 2 मई को जबकि भागलपुर से 4 मई को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09178/ 09178 मुंबई सेंट्रल भागलपुर मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन मुंबई से 5 मई को जबकि भागलपुर से 8 मई को चलाई जाएगी। 
गाड़ी संख्या 09181/ 09182 बांद्रा टर्मिनल दानापुर बड़ोदरा सुपरफास्ट स्पेशल बांद्रा से 4 मई को जबकि दानापुर से 6 मई को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09303/ 09304 डॉक्टर आंबेडकर नगर गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन डॉक्टर अंबेडकर नगर से 7 मई को जबकि गुवाहाटी से 10 मई को चलाई जाएगी।  इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को कोविड के मानकों का पालन करना होगा। साथ ही स्पेशल किराया देना होगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *