18 अप्रैल को होने वाली राज्य वन सेवा परीक्षा स्थगित

भोपाल
सवा साल के लंबे इंतजार के 18 अप्रैल को प्रस्तावित  एमपीपीएससी मेंस 2019 राज्य वन सेवा के एग्जाम कोरोना के चलते आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। आयोग ने सूचना जारी कर बताया कि अब स्थति सामान्य होने पर नई डेट जारी की जाएगी। आयोग के मुताबिक वर्ष 2019 में राज्य सेवा की प्री क े एग्जाम हुए थे। इसके बाद आरक्षण विवाद के चलते एक साल तक विवादों में उलझी रही। अब बमुश्किल से प्री रिजल्ट जारी कर 6 पदों की भर्ती के लिए 97 उम्मीदवारों को शार्टलिस्टेड किया गया था। उनके इंदौर में 18 अप्रैल को मेंस एग्जाम कंडक्ट किए कराए जाने थे,लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित कर दिए गए हैं। अब आयोग क े अधिकारियों का कहना है कि स्थति सामान्य होने पर जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

 दरअसल,उक्त एग्जाम 18 अप्रैल को ही दो पालियों में ओएमशीट बेस्ड एग्जाम आयोजित कराए जाने थे। पहले पॉली में सामान्य ज्ञान,हिंदी,अंग्रेजी एवं मैथ एवं दूसरी पॉली में विज्ञान,प्रोद्योगिकी एवं पर्यावरण से जुडेÞ विषय के एग्जाम आयोजित होने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *