45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएँ – कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु टीका अवश्य लगवाएँ। मंत्री पटेल ने हरदा प्रवास के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगना है। पटेल ने कहा कि जहाँ-जहाँ टीके लगाए जा रहे हैं, वहाँ नेहरू युवा केंद्र और अन्य सामाजिक संगठन सभी अपनी-अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने टीकाकरण के लिए सभी वर्गों से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और टीकाकरण करवाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *