ईसा मसीह का दुनिया का सबसे बड़ा स्टेच्यू ब्राजील में बन रहा 

 नई दिल्ली 
ब्राजील में ईसा मसीह का दुनिया का सबसे बड़ा स्टेच्यू का निर्माण किया जा रहा है। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के एनकांटाडो में 2019 में शुरू हुए इस स्टेच्यू की ऊचाई लगभग 141 फीट (लगभग 43 मीटर) है। एक बार इस स्टेच्यू के बनकर तैयार होने के बाद यह रियो डी जनेरिया में रियो डी जनेरिया क्राइस्ट द रिडीमर स्टेच्यू को पीछे छोड़ देगा जिसकी ऊंचाई 38 मीटर है।

वहीं, एक हाथ से दूसरे हाथ के छोर की लंबाई लगभग 118 फीट है। स्टेच्यू के सीने में एक ग्लास की खिड़की दी जाएगी जिससे कि बाहर के नजारे को देखा जा सकता है। इसमें एक स्टील के फ्रेम का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें 17,600 क्यूबिक फीट से अधिक कंक्रीट भी उपयोग किया जाएगा।
 
रिपोर्ट के मुताबिक स्टेच्यू के सिर का वजन लगभग 40 जन होगा, जिसे बनाने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इस स्टेच्यू का डिजाइन वहां के ही एक स्थानीय पुजारी द्वारा तैयार किया गया है। इस स्टैच्यू के निर्माण इस साल के अंत तक किया जाना है। इस सप्ताह स्टेच्यू में सर और दोनों बाहें जोड़ी गई हैं। स्टेच्यू में एक लिफ्ट भी लगाई जाएगी। वहीं, स्टेच्यू के टॉप पर ऑब्जर्वेशन डेक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *