जेवर जहरीली शराब मामला: नोएडा और अलीगढ़ पुलिस में बढ़ी तकरार

 नोएडा 
जहरीली शराब को लेकर गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ के अधिकारियों में तकरार बढ़ती जा रही है। आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजकर पूरी स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। संयुक्त आबकारी आयुक्त भी अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।

अलीगढ़ के आबकारी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि यह शराब गौतमबुद्ध नगर जिले की थी, जिसे पीकर तीन लोगों की मौत हुई। इस शराब को भट्टा पारसौल से बेचा गया था जिसका क्यूआर कोड भी उन्होंने स्कैन किया है। जबकि गौतमबुद्ध नगर पुलिस और आबकारी विभाग का दावा है कि यह जहरीली शराब टप्पल कांड से जुड़ी है और वहीं पर कूड़े के ढेर में मिली थी। मौके से सारी शराब जेवर पुलिस उठाकर लाई थी। अलीगढ़ के अधिकारियों को मौके से कुछ नहीं मिला था। 

अपर आयुक्त कानून और व्यवस्था लव कुमार ने कहा कि अलीगढ़ के अधिकारियों का यह बयान पूरी तरह से गलत है कि यह शराब भट्टा पारसौल से बेची गई थी। उनके पास क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए कोई सैंपल नहीं था तो उन्होंने कहां से कोड स्कैन किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेवर थाना पुलिस मौके पर गई थी और वहां से सारी शराब और अन्य सामान लेकर आ गई थी, जिस पर किसी तरह का कोई क्यूआर कोड नहीं था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *